सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के नगर परिषद सभागार में सोमवार को विधायक दानिश अबरार ने पार्षदों की बैठक ली और आगामी राज्य बजट के लिए विधायक दानिश अबरार ने पार्षदों से सुझाव मांगे। इस अवसर पर जिला मुख्यालय के पेंडिग विकास कार्यों को लेकर वार्ता हुई। जहां अधिकारियों को त्वरित प्रभाव से विकास कार्यों को गति देने के दिशा निर्देश प्रदान किए ।इस अवसर पर विधायक दानिश अबरार ने बैठक में गणेश धाम से लेकर गणेश मंदिर तक रोप वे बनाए जाने नारगढ़ होटल रोड पर राजीव गांधी सेंट्रल पार्क तथा कोतवाली से राजबाग तक नाले के ऊपर पार्क निर्माण करवाने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखने की जानकारी प्रदान की। हालांकि इस बैठक में भाजपा के पार्षद शामिल नहीं हुए।

0 टिप्पणियाँ