उदयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
उदयपुर-चितौड़गढ एनएच 48 के भटेवर बाईपास पुलिया पर दर्दनाक सड़क हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। वही मृतक की पत्नी की हालत भी गम्भीर है।जिसका उदयपुर के एमबी चिकित्सालय पर ईलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया की दिल्ली निवासी 35 वर्षीय राहुल चौधरी और उसकी 32 वर्षीय पत्नी शालिनी चौधरी दिल्ली से घुमने के लिए बलेनो कार से आए थे। जयपुर और चितौड़ घूमकर शुक्रवार को चितौड़ से उदयपुर घूमने के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गए। उनकी कार भटेवर पुलिया चढते समय आगे चल रहे टैलर के पीछे से घुस गई। कार की स्पीड तेज होने के कारण कार बुरी तरह से पिचक गई। इससे कार चला रहे राहुल का कार की चद्दर से गला कट गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथ ही बैठी उसकी पत्नि शालिनी भी बुरी तरह से घायल हो गई।

0 टिप्पणियाँ