जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
गुलज़ार वायलिन अकादमी द्वारा आयोजित और ध्रुव स्कूल के संयोजन में सबक़ सीरीज कार्यक्रम प्रसिद्ध गायक स्व. उस्ताद बन्ने खान साहिब को समर्पित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता वायलिन वादक प. राजीव अग्रवाल ने की । कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक अर्जुन मारू ने अपने गायन की शुरुआत राग मिश्र काफी की ठुमरी जब से श्याम सिधारे बेहद खूबसूरत अंदाज़ में पेश की। इस के बाद प. लक्ष्मण प्रसाद जयपुर वालों की रचित रागमाला ऐ मन निस दिन भज, राग देस, दुर्गा, श्याम कल्याण, जैसे रागों को रागों के नाम के शब्दों में प्रस्तुत किया। फिर मांड आवनी करो म्हारे देस। अंत मे मीर तकी मीर की ग़ज़ल पत्ता पत्ता बूटा बूटा प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। प्रसिद्ध तबला नवाज़ गुलाम ग़ौस ने तबले पर दीपचंदी ताल,एक ताल, कहरवा ताल में विभिन्न प्रकार की लागियो-लड़ीयो को पेश कर कार्यक्रम को परवान चढ़ाया। मंच संचालन हेमंत भाटी व साउंड संचालन सरफराज मुन्ना ने किया। अर्जुन मारू व गुलाम ग़ौस को "सुर श्रंगार रत्न उपाधि " से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत मे संस्था अध्यक्ष गुलज़ार हुसैन सचिव गुलाम फ़रीद , बिलाल हुसैन, पवन गौस्वामी , उमर व पुष्पेंद्र अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद किया ।

0 टिप्पणियाँ