जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन बहाली करने, एसीपी में ग्रेड पे की वेतन कटौती, और मंत्रालय संवर्ग की पदोन्नति के पदों में वृद्धि के लिए कैडर रिव्यू की घोषणा के बाद शुक्रवार को राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री निवास पर पहुंच सीएम गहलोत का आभार जताया। राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पारीक के नेतृत्व में शिष्ट मंडल द्वारा मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने संघ के पदाधिकारियों का मुख्यमंत्री गहलोत से परिचय करवाया। संघ के प्रांतीय संरक्षक महेंद्र सिंह घायल द्वारा भी मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए मंत्रालयिक संवर्ग पर आशीर्वाद बनाए रखने के लिए कहा। राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश पारीक ने बताया की एसीपी की कटौती के कारण राज्य के ढाई लाख कर्मचारियों का कैरियर चौपट हो गया था। उनके वेतन एवं पेंशन परिलाभों से लाखों रुपए की कटौती की जा रही थी। इसी प्रकार नवीन पेंशन योजना में कर्मचारी बंधुआ मजदूर बनकर रह गए थे और उनको एवं उनके परिवार को सामाजिक सुरक्षा प्राप्त नहीं थी। गत सरकार द्वारा मंत्रालयिक कर्मचारियों की पदोन्नति की शीर्ष पदों को काटकर उनका मान सम्मान छीन लिया था। मुख्यमंत्री गहलोत ने लाखों कर्मचारियों की वेदना को समझते हुए इतना बड़ा कदम उठाया है।उल्लेखनीय है की 2017 में राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ द्वारा इसी वेतन कटौती के विरोध में 31 दिन तक भूख हड़ताल की थी और अभी भी निरंतर संघर्षरत था। राजेश पारीक ने राजस्थान में राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ एवं वर्तमान प्रमुख वित्त सचिव अखिल अरोड़ा का भी आभार प्रकट किया। जिनके द्वारा मुख्यमंत्री को कर्मचारियों की इस पीड़ा से अवगत करवाया।संघ के महामंत्री देवेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि कनिष्ठ सहायक को 25300 एवं सहायक प्रशासनिक अधिकारी को एल 11 में 37800 दिए जाने का ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को शीघ्र दिया जाएगा एवं मंत्रालयिक संवर्ग की पिछड़ी स्थिति से अवगत करवाते हुए उचित मान सम्मान प्रदान करने का की मांग की जाएगी। संघ के शिष्टमंडल में राजेश पारीक, महेंद्र सिंह घायल, देवेंद्र सिंह नरूका, नरेश शर्मा, महेश शर्मा, शेर सिंह यादव, दिनेश सिंह भाटी, फतेह बहादुर, नरेंद्र जोशी बलराम गुर्जर, कृष्णेन्दु चटर्जी, कौशल कुमार, सतीश शर्मा, सुभाष लूगाड़िया आदि कर्मचारी नेता उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ