सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर जमवाय कॉलेज के विरुद्ध लगातार विद्यार्थी आंदोलनरत हैं। एक और जहां जमवाय कॉलेज के बाहर ही विद्यार्थी आमरण अनशन पर बैठे हैं तो वहीं सोमवार को दूसरी और एक बार फिर से विद्यार्थियों ने अपने खून से शिक्षा मंत्री के नाम पत्र लिखकर जिला कलेक्टर को सौंपा है। साथ ही विद्यार्थियों ने अवैध फीस वसूली के विरोध में अपनी महाविद्यालय की मान्यता रद्द किए जाने की मांग की है ।इस अवसर पर उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि त्वरित प्रभाव से अब उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।