जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
श्री श्याम आराधन अखंड ज्योत दर्शन यात्रा के दौरान गंगा सागर,गंगा,नर्मदा, शिप्रा, यमुना,उत्तर वाहिनी गंगा, गोमती, चक्रतीर्थ, सोनभद्र, सरयू, ज्वाल तीर्थ,व्यास, एवम अन्य पावन तीर्थों के लाए जल से बसंत पंचमी को यानी कि आज श्री सेठजी महाराज ( श्याम प्रभु ) का श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज के सानिध्य में श्री श्याम कृष्ण कुंज गांधी पथ वैशाली नगर जयपुर में तीर्थाभिषेक किया जायेगा। श्याम सेवक कुमार गिरिराज शरण ने बताया इस अवसर पर आचार्य पंकज शर्मा आचार्य कैलाश शर्मा,समाजसेवी पंकज अग्रवाल ( बरेली ) एवम श्री श्याम रसोई चेरिटेबल ट्रस्ट के सभी सदस्य एवम पधाधिकारी श्री सेठजी का अभिषेक करेंगे।

0 टिप्पणियाँ