जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बसंत पंचमी के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।राज्यपाल ने कहा कि बसंत पंचमी विद्या दायिनी मां सरस्वती की आराधना का भी पर्व है। उन्होंने कामना की है कि जिस प्रकार इस ऋतु में प्रकृति में नवांकुर फूटते हैं। उसी प्रकार हम सभी का जीवन भी खुशियों और नई ऊर्जा से पुष्पित-पल्लवित होते रहे।