करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
जिला प्रमुख श्रीमती शिमला ने कहा कि ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिये अधिकारी सक्रिय रहकर कार्य करे जिससे कि ग्रामीणों को बिना किसी परेशानी के योजनाओं का लाभ मिल सकें। जिला प्रमुख जिला परिषद सभागार मे शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।
जिला परिषद सदस्य रामसिंह व अन्य जिला परिषद सदस्यों ने बैठक मे पेयजल की समस्या का निस्तारण करने, ग्रामीण विकास के होने वाले कार्यों की जानकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे चिकित्सकों की उपलब्धता, कृषि, पशुपालन, विद्युत, पंचायतराज के तहत व्यक्तिगत कार्यो को प्राथमिकता से करने के साथा साथ सडक सहित अन्य विभागों से संबंधित मांगें रखी गई इस पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। कृषि विभाग के उपनिदेशक रामलाल जाट ने पीएम फसल बीमा योजना, फार्म पॉण्ड सहित अन्य योजनाओ के बारे मे विस्तार से सदस्यों को जानकारी दी।
वाटरशेड के अधीक्षण अभियंता रामकिशोर मीना ने बैठक के दौरान राजीव गांधी जल संचय योजना के तहत जिला स्तरीय क्षमता वर्धन कार्यशाला मे विभाग के द्वारा कराये जा रहे कार्यो व आगामी समय मे होने वाले कार्यो की जानकारी दी, उन्होने कहा कि वर्तमान समय मे राजीव गांधी जल संचय योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र मे जल को संरक्षित करके जल स्तर मे सुधार लाया जा सकता है।इसमे जनप्रतिनिधि सहित आमजन की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।बैठक मे अतिरिक्त जिला कलक्टर परसराम मीना, मुख्य कार्यकारी अधिकारी महावीर प्रसाद नायक, उपजिला प्रमुख श्रीमति रमेशी देवी, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी धर्मेन्द्र मीना, जिला परिषद सदस्य भूपेन्द्र सिंह सोलंकी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

0 टिप्पणियाँ