झालावाड़-हरिमोहन चोडॉवत।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के महाराणा प्रताप पर दिए गए विवादित बयान के मामले को लेकर रविवार को झालावाड़ में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रताप सर्किल पर नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया और डोटासरा का पुतला भी फूंका। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजस्थान सहित पूरे देश के गौरव महाराणा प्रताप सभी धर्मों के लिए पूजनीय है। उन्होंने देश के स्वाभिमान और धर्म की रक्षा के लिए वर्षों तक लड़ाई लड़ी है। लेकिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उनके बलिदान और त्याग पर सवाल उठाते हुए इस तरह का विवादास्पद बयान दिया है। जिसकी वे लोग कड़ी निंदा करते हैं। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे लोग कांग्रेस आलाकमान से डोटासरा को पद से जल्द से जल्द हटाने की मांग करते हैं और जब तक उन्हें पद से नहीं हटाया जाता तब तक वे गांव तहसील स्तर तक लगातार आंदोलन करते रहेंगे।

0 टिप्पणियाँ