झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।
झालरापाटन क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन को रोकने की मांग को लेकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि झालरापाटन क्षेत्र के नदी नालों और खनन क्षेत्र में जमकर अवैध खनन चल रहा है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि अवैध खनन की सारी गतिविधियां पुलिस और प्रशासन के लोगों की मिलीभगत से चल रही है।
अवैध खनन के कारण पर्यावरण को तो क्षति हो ही रही है। साथ ही सरकार को भी भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले की जांच की मांग की है कि उच्च अधिकारी की एक टीम गठित हो जो मामले की निष्पक्ष जांच करें। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर इस मामले में कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनी गई तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

0 टिप्पणियाँ