झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।
चौमहला आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार तथा सुनीता डागा अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन कोटा के निर्देश पर झालावाड़ जिले भर में अवैध एवं हथकढ़ शराब के खिलाफ़ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत झालावाड़ जिले के वृत्त चौमहला की मध्य प्रदेश की सीमा से लगे हुए अति संवेदनशील गांवों में जिला आबकारी अधिकारी रियाजुद्दीन उस्मानी झालावाड़ के नेतृत्व एवं प्रेम कुमार चौधरी पुलिस उप अधीक्षक गंगधार, सहायक आबकारी अधिकारी डॉक्टर परमानंद पाटीदार की टीम ने चौमहला वृत्त के कोलवा कंजर बस्ती के पास छोटी काली सिंध नदी में दबिश दी। मोके से 8 हजार लीटर वॉश नष्ट की गई तथा 7 भट्टियां नष्ट की गई। 1 चालू भट्टी का विशेष श्रेणी का अभियोग दर्ज किया गया है। दूसरी कार्यवाही टोकडा कंजर बस्ती शिप्रा नदी के तट में की गई। जहां मिला 6 हजार लीटर वाश नष्ट कर एवं तीन चालू भट्टीया नष्ट की गई। एक चालू भट्टी का विशेष श्रेणी का अभियोग दर्ज किया गया। साथ ही टोकड़ा गांव के पास शिप्रा नदी के पेटे में रेड की गई जहां पर 1 हजार लीटर वाश नष्ट की गई तथा 2 भट्टी नष्ट की गई। अरनिया कंजर बस्ती मे भी छापेमारी कर 3 हजार लीटर वाश नष्ट कर 5 भट्टीया तोड़ी गयी। मौके से 55 लीटर हथकड़ शराब जप्त कर एक विशेष श्रेणी का अभियोग दर्ज किया गया।एक अन्य छापेमार कार्यवाही लाखाखेड़ी कंजर बस्ती में की गई। जहां मिला 3500 लीटर वाश नष्ट किया गया औऱ मौके पर मिली 4 शराब भट्टीया नष्ट की गई तथा 52 लीटर हथकढ़ शराब जप्त कर एक विशेष श्रेणी का अभियोग दर्ज किया गया।आबकारी तथा पुलिस द्वारा 5 भिन्न भिन्न जगह की गई कार्यवाहियों में कुल 21 हजार 500 लीटर वाश नष्ट किया गया तथा 21 चालू भट्टी नष्ट की गई तथा चार अभियोग विशेष श्रेणी के दर्ज किए गए। जिनमें कुल 118 लीटर हथकढ़ शराब बरामद की गई । खाना की सभी जगह कार्यवाही के दौरान आरोपी मौके से भाग निकले। टीम में चेतन लाल आबकारी निरीक्षक वृत्त झालावाड़, प्रहलाद राम मीणा प्रहराधिकारी भवानीमंडी, हुकम सिंह मीणा प्रहराधिकारी झालावाड़, मनोज सोनी प्रहराधिकारी रामगंज मंडी कोटा, मदन लाल प्रहराधिकारी छबड़ा, बाबूलाल थानाधिकारी गंगधार, भंवर सिंह थानाधिकारी उन्हेल मय स्टाफ, किशन कश्यप सहायक प्रशासनिक अधिकारी झालावाड़ एवं झालावाड़ जिले का आबकारी जाब्ता तथा पुलिस थाना गंगघार व उन्हेल का जाप्ता भी शामिल रहा।

0 टिप्पणियाँ