जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजधानी जयपुर के सचिवालय में स्थिति बापू की प्रतिमा के पास अधिकारी संघ के अध्यक्ष मेघराज पवार सहित पदाधिकारी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी धरना जारी रहेगा। बता दें, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट से जहां कर्मचारी और अधिकारी वर्ग ओल्ड पेंशन और वेतन कटौती जैसे फैसले वापस लेने के बाद खुश है। वही सचिवालय अधिकारी संघ ने गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के पद और पदोन्नति के अवसर बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर लंबे समय से सरकार को ज्ञापन देते आ रहे हैं। अधिकारियों की बजट में मांग पूरी नहीं होने पर अब सचिवालय अधिकारी संघ ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई है। अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मेघराज पवार सचिवालय स्थित बापू की प्रतिमा के पास धरने पर बैठ गए हैं। अध्यक्ष मेघराज पवार ने कहा कि सचिवालय के कर्मचारी सुबह से देर रात तक सरकार के कामकाज को और सरकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने के लिए काम करते हैं। इन कर्मचारी और अधिकारियों को उम्मीद थी कि सरकार बजट में मांगों को पूरा करेगी लेकिन सचिवालय कर्मचारी अधिकारियों को इस बजट से निराशा हाथ लगी। उनकी मांग थी कि शासन सचिवालय में उप सचिव के पदों में वृद्धि की जाए।इसके साथ ही सहायक पदों की संख्या भी बढ़ाई जाए। इसके अलावा आधा दर्जन मांगें सचिवालय कर्मचारी अधिकारियों की ओर भी सरकार से की गई थी, लेकिन इस बजट में उन मांगों को पूरा नहीं किया जिससे उन्हें काफी निराशा हुई।
जब इस धरने की ख़बर प्रमुख सचिव (वित्त) अखिल अरोड़ा तक पहुंची तो उन्होने धरने पर बैठे कर्मचारियों से वार्ता की और शीघ्र ही एक अलग आदेश के तहत उनकी प्रमुख मांगों को पूरा करने का विश्वाश दिलाया जिसके बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया।

0 टिप्पणियाँ