करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बडी कारवाई करते हुए अवैध अफीम की खेती को पकडने मे सफलता हासिल की है। पुलिस ने खेती मे से 241 पौधे अफीम के जप्त किये है। जिनका वजन 4.57 किलोग्राम है। पुलिस के मुताबिक खेती करने वाला तस्कर पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गया। जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्रसिंह इन्दौलिया ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ स्मैक के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान ‘'Operation Flush Out'' के तहत साईबर सैल व थानाधिकारी बालघाट अबजीत कुमार और पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए ग्राम मोहनपुरा मे रामनिवास पुत्र जगन्या मीना द्वारा अपने बाडे से अवैध मादक पदार्थ अफीम की खेती करते हुए पाये जाने पर 241 पौधे अफीम के हरे कुल वजन 4.57 किलोग्राम को बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही की भनक लग जाने के कारण मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है। थानाधिकारी बालघाट द्वारा इस सम्बंध में थाना बालघाट पर प्रकरण संख्या 61/22 धारा 8/18 NDPS Act. पंजीबद्व किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सम्पूर्ण कार्यवाही में साईबर सैल से मनीष कुमार व पुष्पेन्द्र कुमार की मुख्य एवं सराहनीय भूमिका रही है। पुलिस टीम के सदस्यों को नगद ईनाम और प्रशंसा-पत्र प्रदान किया जावेगा। आपको बता दें, कि जिला करौली में अवैध मादक पदार्थ (अफीम, स्मैक, गांजा, भांग) उपयोग का प्रचलन लोगों में काफी बढ रहा है। जिससे युवा वर्ग भी अछूता नहीं रहा है तथा युवा वर्ग में भी नशे की लत बढने लगी है जिससे युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में आकर अपराधों की ओर अग्रसर हो रहा है। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्रसिंह इन्दौलिया द्वारा नशे के सौदागरों तथा इसके कारोबार पर अंकुश लगाने एवं युवा वर्ग को इस नशे के दुष्प्रभाव से बचाने हेतु स्वयं के सुपरवीजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करौली कृष्णचन्द यादव के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ स्मैक के बढते हुए कारोबार के विरूद्व अभियान ‘'Operation Flush Out'' चलाया जा रहा है। जिसके तहत करौली पुलिस द्वारा इस 64वीं कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ