करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली में गुरुवार को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सेव द चिल्ड्रन संस्था द्वारा दो ग्राम पंचायत बीजलपुर एवं गुड़ला में पंचायत स्तरीय कोर ग्रुप के 82 कार्यकर्ताओं को कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण में देवी शंकर शर्मा,कल्लूराम मीना सरपंच मौजूद रहे। प्रशिक्षण में संस्था के प्रक्षिशको द्वारा बताया गया की किस प्रकार छोटे छोटे प्रयासों से कोरोना संक्रमण को प्रारंभिक स्तर पर पहचान कर उसके फैलाव को रोक सकते है। संस्था के प्रशिक्षकों ने यह भी बताया की कोरोना संक्रमित व्यक्ति के साथ किस प्रकार से सावधानी बरतनी चाहिये। प्रशिक्षण के उपरांत संस्था द्वारा एक कोविड केयर - किट भी उपलब्ध कराया गया। सेव द चिल्ड्रन संस्था के करौली जिला प्रतिनिधि अभिषेक श्रीवास्तव ने   कोविड केयर किट के प्रयोग करने को कहा और भ्रांतियों से बचने और लोगों को जागरूक करने का आव्हान किया।