बीकानेर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सोमवार को बीकानेर के दौरे पर रहे। डोटासरा के बीकानेर दौरे के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। बता दे, कि गोविंद सिंह डोटासरा कांग्रेस के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर के समापन में शिरकत करने के लिए बीकानेर पहुंचे थे। जहा उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। डोटासरा ने रीट परीक्षा, किसान आंदोलन और यूपी और पंजाब के चुनाव को लेकर अपनी बात कही और इस दौरान उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष भी किया।
डोटासरा ने कहा कि पहले भाजपा को अपने शासनकाल में आउट हुए पेपरों के प्रकरण की जांच करवानी चाहिए और उनका परिणाम आम जनता को बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में SOG बेहतर जांच कर रही है, जब तक जांच का परिणाम नहीं आ जाता भाजपा को किसी तरह का आरोप नहीं लगाने चाहिए।डोटासरा ने कहा कि सरकार ने इस मामले में लेवल 2 की परीक्षा को रद्द किया है और भाजपा ने इसको लेकर पूरे प्रदेश में माहौल खराब किया था। इस दौरान पूर्व चिकित्सा मंत्री और भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि आरोप लगाने से कुछ नहीं होता हमने भी मोदी पर राफेल को लेकर आरोप लगाए हैं तो क्या उन्होंने उनको हटा दिया। डोटासरा ने कहा कि राठौड़ भी किसी मामले में कहीं जाकर आए हैं। लेकिन जब आप कोर्ट ने बरी कर दिया है तो हम कोई बात नहीं करते हैं। इस दौरान राम मंदिर के चंदे को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि राजस्थान से 400 करोड़ का चंदा एकत्र किया गया, लेकिन यह 'चंदा चोर' पार्टी है और 100 करोड़ राम मंदिर में दिया और 300 करोड़ से भाजपा के जिला कार्यालय बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यालयों के निर्माण में पैसा कहां से आ रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए। इन्हें कोई मोदी चेक काट कर नहीं दे रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ