सवाई माधोपुर/झालावाड़।
विगत दिनों कर्नाटक के शिवमोगा जिले में बजरंग दल कार्यकर्ता हर्ष की हत्या करने के मामले को लेकर शुक्रवार को सवाई माधोपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और हर्ष की हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है।
 बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि कुछ समय से देश मे कट्टरपंथियों द्वारा साम्प्रदायिक वातावरण बिगड़ने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे लोगो को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। ताकि देश में साम्प्रदायिक माहौल खराब ना हो। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से हर्ष की हत्या करने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर फांसी की सजा दिलाने की मांग की है।
झालावाड़ में किया प्रदर्शन।
झालावाड़ जिले के झालरापाटन में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को एक ज्ञापन दिया गया। जिसमें कर्नाटक राज्य के शिवमोग्गा में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की हत्या को लेकर आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग की।ज्ञापन में बताया कि कर्नाटक के शिवमोग्गा में रविवार रात 26 वर्षीय विहिप की ईकाई बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की निश्चित हत्या कर दी गई थी और हत्यारे अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं ऐसे में बजरंग दल,विश्व हिन्दू परिषद राष्ट्रपति से मांग करता है कि हत्यारों कि अविलंब गिरफ्तारी कर फांसी की सजा हो।ओर मृतक हर्षा के परिवार वालों को 1 करोड़ रुपये मुआवजा व परिवार के एक सदस्य भी सरकारी नौकरी की सहायता दी जाये।साथ ही आतंकी संगठन सिमी के दूसरे अवतार पीएफआई जैसे इस्लामिक संगठनों को सम्पूर्ण भारत में बैन किया जाये  एंव  देश भर में लगातार हो रही हिन्दू साधु संतों व हिन्दूवादी नेताओं की हत्या को ध्यान में रखकर देश के समस्त जनपदों में हिन्दू साधु सन्तों व हिन्दूवादी व्यक्तियों की सम्पूर्ण सुरक्षा हेतु एडवाइजरी जारी की जाए आदि विभिन्न मांग की गई।