सवाई माधोपुर-हेमेंद्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिले के फरासपुर गांव के दर्जनों किसान आज कलक्ट्रेट पहुँचे। जहाँ दर्जनों किसानों ने किसान सभा जिलाध्यक्ष कांजी मीणा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और प्रकृति पावर प्राइवेट लिमिडेट कम्पनी द्वारा गांव के किसानों की कृषि भूमि को षडयंत्र पूर्वक लेकर भूमाफियाओं को बेचने के मामले में कम्पनी के खिलाफ कार्यवाही करने एंव किसानों की कृषि भूमि वापस दिलाने की मांग की है । किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि प्रकृति पावर प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी द्वारा फरासपुर गांव के दर्जनों किसानों की कृषि भूमि उधोग लगाने एंव गांव के हर परिवार के एक व्यक्ति को उद्योग लगने पर नोकरी देने का झांसा देकर एंव षडयन्त्र रचकर खरीद ली गई। लेकिन अब कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा उद्योग लगाने की बजाय किसानों की कृषि भूमि को भूमाफियाओं एंव बिल्डरों को बेचा जा रहा है। जबकि किसानों ने कम्पनी को अपनी कृषि भूमि उधोग लगाकर क्षेत्र का विकास करने के उद्देश्य से दी थी। किसानों का कहना है कि कम्पनी द्वारा कृषि भूमि को भूमाफियाओं एंव बिल्डरों को नही बेचा जा सकता। किसानों द्वारा बेची गई कृषि भूमि पर आज भी वहाँ का किसान ही खेती कर रहा है। किसानों ने उनकी कृषि भूमि को कम्पनी से वापस दिलाने की मांग की है। किसानों का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारी भी कम्पनी के प्रतिनिधियों से मिले हुए है और आये दिन किसानों को परेशान कर रहे है। किसानों का कहना है कि अगर किसानों को उनकी कृषि भूमि वापस नही दी गई तो किसान सड़को पर उतरेंगे और बड़ा आंदोलन करेंगे। किसान अपनी कृषि भूमि को किसी भी कीमत पर कम्पनी को भूमाफियाओं व बिल्डरों को नही बेचने देंगे।

0 टिप्पणियाँ