हनुमानगढ़-विश्वास कुमार।
रूस-यूक्रेन विवाद के बीच हनुमानगढ़ के कई विद्यार्थी भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं और उनके परिजन अपने बच्चों के लिए चिंतित नजर आ रहे हैं। जिले के कई अन्य विद्यार्थियों की तरह जंक्शन निवासी जोफी सोनी और टाऊन निवासी देव शर्मा यूक्रेन में फंसें हुए हैं। जोफी और देव दोनों यूक्रेन में एमबीए की पढ़ाई कर रहे हैं और वहां से निकलने का भी प्रयास किया मगर एन समय पर यूक्रेन का एयरस्पेस बन्द कर दिया गया।
 दोनों छात्रों के यूक्रेन में फंसे होने पर परिजन चिंता में हैं। यूक्रेन के हालातों पर जोफी ने यूक्रेन से वीडियो भेजकर वहां की स्थिति बयां की वहीं जोफी के पिता का कहना है कि पूरा परिवार कल से चिंता में हैं और टीवी पर निगाहें गड़ाएं हुए हैं। 
उन्होंने कहा कि यूक्रेन में भारतीय दूतावास बच्चों का पूरा ध्यान रख रहा है और उनको उम्मीद है कि भारत सरकार बच्चों को सुरक्षित भारत ले आएगी।