जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
रीट धांधली पेपर पर धरना प्रदर्शन और सरकार पर आरोप लगाने वाले राज्यसभा सासंद डाक्टर किरोडीलाल मीना अब खुद ही कठघरे मे खडे नजर आ रहे है। दरअसल कांग्रेस प्रदेश सचिव जसवंत गुर्जर ने रविवार को ट्विटर पर एक पोस्ट में फोटो साझा कर भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को आडे हाथों लिया है। अपने पोस्ट में गुर्जर ने किरोड़ी के साथ रीट पेपर लीक में गिरफ्तार जी मीडिया के पत्रकार बबलू मीना की तस्वीर के सहारे किरोड़ी पर सवाल खड़े किए है। फोटो मे किरोड़ी लाल मीणा को माला पहनाता एक शख्स दिखाई दे रहा है। गुर्जर ने लिखा कि यह जालोर के पत्रकार हैं जो हाल ही में रीट लीक मामले में पकड़े गए हैं। अब कांग्रेसियों ने इस पर किरोड़ी से जवाब मांगा है। जसवंत गुर्जर ने अपने ट्वीट में लिखा कि रीट पेपर लीक में नए खुलासे और 'दागियों' के चेहते नेताओं के साथ जो तस्वीरें आ रही हैं। उनका ईशारा साफ है कि बत्ती लाल हो या ब्लू..'काले कुबेर' का कनेक्शन तो किरोड़ी जी की कोटड़ी से भी है।

0 टिप्पणियाँ