जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आरएएस मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग का फिर एक बार समर्थन किया है। राजे ने ट्वीट कर कहा कि इससे पहले भी राज्य सरकार को आरएएस परीक्षा की तिथि पर पुनर्विचार करने के लिए कहा था। फिर दोहरा रही हूं कि सरकार बच्चों के भविष्य से जुड़े मामले पर विचार कर परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाए। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा है कि सिलेबस में बदलाव के कारण अभ्यर्थियों को पढ़ाई में कुछ और समय मिलना आवश्यक है। इसीलिए युवा लगातार अपनी मांग को बुलंद कर रहे हैं। वसुंधरा राजे ने कहा कि इससे पहले भी राज्य सरकार को आरएएस परीक्षा की तिथि पर पुनर्विचार करने के लिए कहा था और आज फिर वही बात दोहरा रही हूं कि सरकार बच्चों के भविष्य से जुड़े मामले पर फिर विचार कर परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाए।