करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली ब्लॉक में पीरामल फाउंडेशन द्वारा पंचायती राज संस्था के संरपचों की सवेदीकरण कार्यशाला शुक्रवार को पंचायती राज सभागार करौली में आयोजित की गई। कार्यशाला का मुख्य उददेश्य संरपचों के सहयोग से करौली ब्लॉक में कोरोना टीकाकरण को बढ़ाना था। इस बैठक में 25 ग्राम पंचायत के सरपंचों ने हिस्सा लिया। सभी सरपंचों ने अपने ग्राम पंचायत में कोरोना टीकाकरण को बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस बैठक में शामिल सभी लोगों ने कोरोना और कोरोना टीकाकरण के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए शपथ लिया। साथ ही लोगों को कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूक करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस बैठक में मुख्य अतिथि रामराज मीना, मुख्य आयोजना अधिकारी और योगेश कुमार मीना, ब्लॉक विकास अधिकारी शामिल हुए। रामराज मीना ने नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूचकांक के बारे में सरपंचों को बताया। साथ ही जिले को विकसित करने के लिए किए जा रहे विकास कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने आगे कहा कि हम साथ मिलकर ही करौली जिला को आकांक्षी जिले से विकसित जिला बना सकते हैं। योगेश कुमार मीना ने कहा कि ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि अपने ग्राम पंचायत में कमियों को चिंहित कर एक प्लानिंग बनाकर लाये। हम कोशिश करेंगे कि उसको पूर्ण किया जाए। पीरामल फाउंडेशन को हम सभी प्रकार के सहयोग देंगे।पीरामल फाउंडेशन की तरफ से डॉ श्वेता झा ने सरपंचों को कोरोना से संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत तौर पर जानकारी दी गई। कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों में फैली विभिन्न अफवाहों को लेकर जानकारियां दी। उन्होंने कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु सरपंचों के सहयोग पर भी विस्तृत बात की। सरपंच अपने ग्राम पंचायत में कार्य कर रहे एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सीएचए को प्रोत्साहित कर पंचायतों में टीकाकरण की दर बढ़ाई जा सकती है। पीरामल फाउंडेशन की तरफ से अग्निनेश्वर दास, जोनल हेड नॉर्थ जोन, डॉ श्वेता झा, जोनल संचार प्रबंधक, मंयक शर्मा और श्याम शर्मा, प्रोग्राम मैनेजर, गोपाल सिंह और मुकेश शर्मा, प्रोग्राम लीडर, करौली और सत्यम पांडे और मूलचंद मीना गांधी फेलो आदि शामिल थे।