जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
नेट-थियेट कार्यक्रम की 83 वीं श्रृंखला में निर्मल वर्मा की कहानी तीन एकांत का एक एकांत है ‘‘धूप का एक टुकडा’’ का सशक्त मंचन किया गया। नाटक के इस महिला पात्र को जयपुर रंगमंच की वरिष्ठ अभिनेत्री रूचि भार्गव ने जीवंतता से जीते अपने अभिनय की छाप से लोगों को प्रभावित किया।
नेट-थियेट के राजेन्द्र शर्मा राजू ने बताया कि ज्योति कला संस्थान द्वारा नाट्य गुरू एस. वासुदेव की स्मृति में आयोजित नाटक धूप का एक टूकडा में एक औरत का अकेलापन और एक टुकडे धूप की तलाश करती एक औरत की झलक है ये मोनोलॉग, ये औरत त्याग, शादी फिर पति अलग जीवन व्यतीत करना एवं स्वतत्रं जीवन व्यतीत करने की कोशिश में अतीत उसका पीछा नही छोड़ता। एकांकी जीवन जीते महिला हर दिन पार्क और गिरजाघर जाती है और अपनी यादों को सहजने की कोशिश करती है। अभिनेत्री रूचि भार्गव ने अपने दमदार अभिनय से निर्मल वर्मा की इस कहानी की पात्र के एक औरत के एकागी जीवन में आने वाली कठनाईयों को भावुक अंदाज में निभाया और दर्शकों पर अपने अभिनय की अमिट छाप छोडी इस नाटक निर्देशन भी स्वयं रूचि भार्गव ने किया उनके साथी कलाकार के रूप में रंगकर्मी अभिषेक झांकल ने अपने पात्र को सहजता से निभाया। मंच संचालन रंगकर्मी आशीष जैन ने किया। नाटक संगीत प्रभाव अभिषेक मुद्गल एवं प्रकाश मनोज स्वामी का रहा। मंच सज्जा सौरभ कुमावत, अंकित शर्मा नोनू व कैमरा जीतेन्द्र शर्मा ने किया।

0 टिप्पणियाँ