करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली जिलेभर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस का आयोजन 27 फरवरीे को किया जायेगा। जिसके सफल क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक तैयारिया विभाग द्वारा पूर्ण कर सभी ब्लॉकों को सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए निर्देशित किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेशचंद मीना ने बताया कि जिले के चिह्नित हाई रिस्क एरिया,ईंट भट्टो, निर्माणाधीन कन्सन्ट्रकशन साइट आदि पर पोलियो टीकाकरण पर विशेष दिया जायेगा एवं पोलियो बूथ पर अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की संदेशो का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
2 लाख 46 हजार 823 को पिलाई जाएगी खुराक।
सीएमएचओ डॉ. मीना ने बताया कि जिले में आयोजित पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 27 फरवरी को पोलियो बूथों पर तथा 28 फरवरी व 1 मार्च को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। अभियान के अंतर्गत नवजात शिशु से लेकर पांच वर्ष तक की आयु के करीब 2 लाख 46 हजार 823 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जयंतीलाल मीना ने बताया कि जिले में पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 1 हजार 126 पोलियों बूथ बनाये गए है। इस अभियान में पोलियो टीकाकरण के लिए 1हजार 68 टीम, 21 ट्रांजिट ,37 मोबाइल टीम तथा 207 सुपरवाईजर बनाये गए है। उन्होंने बताया कि जिले में पोलियो अभियान की सफलता के लिए सैक्टर बनाए हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की आवश्यकतानुसार वैक्सीन कैरियर तथा आईसपैक्स उपलब्ध करवा दिए गए हैं। जिले की माँग अनुसार पोलियो वेक्सीन कि डोज राज्य स्तर से प्राप्त कर ली गई है तथा सेक्टरों की मांग के अनुरूप भिजवा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ