जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का 8 मार्च को जन्मदिन है। अपने जन्मदिन की शुरुआत केशोरायपाटन में राजे भगवान केशवराय के दर्शन के साथ करेंगी। इस दौरान हाड़ौती के चारों जिले कोटा, बारां, बूंदी और झालावाड़ के साथ ही प्रदेश के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और नेता जन्मदिन की बधाई देने पहुंचेंगे।जन्मदिन की तैयारियों को लेकर पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कोटा में कार्यकर्ताओं की एक रिसोर्ट में बैठक ली। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने भी कहा कि आगामी दिनों में प्रदेश के कई भाजपा नेता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठके लेंगे।पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि कोटा का भाजपा कार्यकर्ता अपनी शक्ति और संघर्ष के लिए जाना जाता है।  उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का भी आग्रह था कि  पूर्व सीएम राजे अपना जन्म दिवस हाडोती में मनाए। यह हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय है कि उन्होंने हाडोती में अपना जन्म दिवस हाडोती में बनाने की सहमति दे दी है। गुंजल ने कहा कि मैं आगामी दिनों में कोटा बूंदी के सभी मंडलों में जाकर कार्यकर्ताओं से संपर्क करुंगा कार्यकर्ता भी आज से ही कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट जाएं।  राजे के जन्मदिन पर हाड़ौती के चारों जिले कोटा, बारां, बूंदी और झालावाड़ के साथ प्रदेश से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। राजे समर्थित नेता जन्मदिन के जरिए राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन करने की योजना मना रहे हैं । इसी के तहत उनके समर्थक नेता अभी से सक्रिय हो गए हैं और उन्होंने कोटा संभाग के दौरे भी शुरू कर दिए हैं । जिससे कि उनके विरोधियों को एहसास हो सके कि अभी भी राजे में और उनके समर्थकों में दम है।