जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 653 नये केस सामने आए हैं। राहत की बात यह रही की शुक्रवार को एक भी मरीज की मौत दर्ज नही की गई है।चिकित्सा विभाग से जारी रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी जयपुर में 201 मरीज मिले। इसके अलावा अजमेर में 18, अलवर में 10, बांसवाड़ा में 30, बारां में 14, बाड़मेर में 2, भरतपुर में 6, भीलवाड़ा में 17, बीकानेर में 21, बूंदी में 0, चित्तौड़गढ़ में 8, चूरू में 20, दौसा में 0, धौलपुर में 0, डूंगरपुर में 9, गंगानागर में 23, हनुमानगढ़ में 12, जैसलमेर में 0, जालोर में 0, झालावाड़ में 11, झुंझुनू में 21, जोधपुर में 64, करौली में 15, कोटा में 22, नागौर में 6, पाली में 11 प्रतापगढ़ में 9, राजसंमद में 14, सवाई माधोपुर में 10, सीकर में 10, सिरोही में 11, टोंक में 17 और उदयपुर में 41 पॉजिटिव मरीज मिले हैं।