डूंगरपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र के बनकोड़ा गांव में शुक्रवार को बैंक ऑफ बड़ौदा में दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई है । पिस्तौल लेकर बैंक में घुसे तीन बदमाशो ने बैंक कर्मचारियों और मौके पर मौजूद लोगों को डराया। साथ ही बैंक में रखे 1 लाख 18 हजार 956 रुपए लूटकर फरार हो गए।बदमाशो ने बैंक के बाहर 10 से 20 रुपए के नोट भी उड़ाए। जिससे लोग पैसे लूटने में लग गए और बदमाश बाइक पर फरार हो गए। बैंक में लगे सीसीटीवी में तीन बदमाश पिस्टल लहराते हुए लूटपाट करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर के समय बैंक ऑफ बड़ौदा में लूटपाट की वारदात हुई। बैंक में सामान्य दिनों की तरह बैंककर्मी काम कर रहे थे। बैंक में कुछ उपभोक्ता लेनदेन कर रहे थे। उसी समय एक बाइक पर आए तीन बदमाश बैंक में घुस गए। नकाबपोश बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों पर पिस्टल तान दी। इससे बैंक कर्मचारी डर गए। बदमाशों ने पिस्तोल लहराते हुए केस काउंटर से लाखों रुपए का केश लेकर रफूचक्कर हो गए। हालांकि लूटे गए रुपए के बारे में अभी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। लूटपाट के बाद तीनों बदमाश पिस्टल लहराते हुए बैंक से बाहर निकलकर 10 और 20 रुपए के नोट उड़ाते हुए बाइक पर भाग गए। घटना के बाद बैंक के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। दोवड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर जिलेभर में नाकाबंदी कर दी। बदमाशों का अब तक पता नहीं लग सका है।