जोधपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
जोधपुर मे आयकर विभाग ने दो ठेकेदारों के ठिकानों पर रेड मारी है। चार दिन चली इस कारवाई मे विभाग ने 42 करोड़ रुपये की अघोषित आय पकडी है। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार इस रेड में 200 अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए, जिन्होंने दो नामी ठेकेदारों के करीब 21 ठीकानों पर छापा मारा। इन चार दिनों में विभाग को करोड़ों रुपये की अघोषित लेन देने दस्तावेज मिले। आयकर की अन्वेषण यूनिट की लंबे समय से इन ठेकेदारों पर नजर थी। उनकी आयकर रिटर्न सहित अन्य गतिविधियों पर एक साल से नजर थी। टीमों ने दोनों ठेकेदारों के बैंक खातों और लॉकर की भी छानबीन की। जिसमें काफी मात्रा में ज्वेलरी व संपत्तियों के दस्तावेज मिले। इसके अलावा दोनों फर्मों के अलग-अलग ठिकानों से भारी मात्रा में दस्तावेज जब्त किए हैं। विभाग की इस कार्रवाई में जोधपुर के अलावा जयपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा अलवर व बीकानेर से अधिकारी व कर्मचारी जोधपुर पहुंचे थे। जिन्हें बेहद गुप्त तरीके से रेड प्वाइंट तक पहुुंचाया गया। जिससे किसी को मौका नहीं मिले। बताया जा रहा है कि दस्तावेजों की पड़ताल में और अघोषित आय सामने आ सकती है।