सीकर ब्यूरो रिपोर्ट।
सीकर जिले के खाटूश्यामजी अन्तर्गत चारण का बास की बिजारणियां की ढाणी में पिछले 26 घंटों से फंसे 4 साल के मासूम को आखिरकार बाहर निकाल लिया गया है। गुड्डू फिलहाल स्वस्थ्य है, फिर भी मेडिकल जांच के लिए उसे चिकित्सा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसकी जांच की और उसे छुट्टी दे दी गई। जैसे ही बच्चे को बाहर निकाला गया। उसे तुरंत एंबुलेंस में बैठा दिया गया। गुड्डू की मां और बाहर एंबुलेंस में बैठकर ही उसका इंतजार कर रही थीं। गुड्डू को अपने पास पाकर मां खुशी में उसे बार-बार दुलारती रही और माथा चूमती रही। रेस्क्यू टीम ने बोरवेल के पास दूसरी सुरंग खोदकर गुड्डू को निकाला।
बच्चे के गिरने के बाद परिवार चिंता में था। गुरुवार को रातभर से बचाव टीम निकालने का प्रयास कर रही थी। बच्चे के रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें रात से ही जुटी रही। शुक्रवार सुबह रेस्क्यू की स्पीड को और तेज किया गया। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। बच्चे के पास जाल भी फेंका गया था। कोशिश की जा रही थी कि बच्चा जाल में बैठ जाए। बाहर से एनडीआरएफ की टीम आवाज भी लगाती रही कि गुड्डु जाल में बैठ जा, जाल को पकड़ ले, लेकिन बच्चा बार-बार जाल को दूर फेंक रहा था। बोरवेल में गिरने के बाद गुड्डू को 12 सिलेंडरों से ऑक्सीजन भी पहुंचाई गई थी। बता दे,कि गुरुवार को दोपहर 3 बजे मासूम गुड्डू घर के पास बनी बोरवेल में गिर गया। जिसके बाद पिछले 26 घंटे तक उसको निकालने के लिए रेस्क्यू चला। टीम के सदस्य बच्चे से लगातार संपर्क भी कर रहे थे। बच्चा लगातार मूवमेंट कर रहा था। मौके पर कलक्टर अविचल चतुर्वेदी, विधायक वीरेन्द्र सिंह, एडीएम धारा सिंह मीणा भी रात को मौके पर पहुंचे । एसडीआरफ और लोकल सिविल डिफेंस जहां बोरवेल के नजदीक दूसरा गड्डा खोदकर अपने प्रयास किया।

0 टिप्पणियाँ