करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
कोरोना संक्रमण के दौरान मानवीय सहायता एवं पहल के तहत सेव द चिल्ड्रन संस्था द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से करौली जिले के गुढ़ाचंद्रजी की 26 ANM को कोविड केयर किट का  निशुल्क वितरण किया गया। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जगराम मीणा ने बताया कि सेव द चिल्ड्रन संस्था के सहयोग से गुढ़ाचन्द्रजी ब्लॉक में कोविड-19 संक्रमण को रोकने एवं अविलंब रोगी की पहचान कर उसको उपचार देने के चिकित्सा विभाग के कार्य को गति मिलेगी। जिले के ब्लॉक जिला परियोजना अधिकारी प्रदीप गोयल ने शिविर में किट के प्रयोग पर बल दिया और भ्रांतियों से बचने और लोगों को जागरूक करने का आव्हान किया। सेव द चिल्ड्रन संस्था के करौली जिला प्रतिनिधि अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था की ओर से ऐसे 500 किट जिले की  फ्रंटलाइन हेल्थ वर्करों को निशुल्क देने की योजना है ताकि जिले में कोविड-19 के संक्रमण के फैलाव को रोक पाए।