जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय की भर्ती प्रक्रिया पर राज्यपाल ने रोक लगाई है। कुलपति ओम थानवी द्वारा भर्ती किए जाने पर सवाल उठ रहे थे। इस बारे में अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी ने राज्यपाल को पत्र लिखा था। साथ ही पिछले दिनों मीडिया में भी इस तरह की खबरें आई थी।सेवानिवृत्त होने जा रहे कुलपति द्वारा शिक्षकों की नियुक्तियां करने पर लगातार सवाल उठ रहे थे।
इसे देखते हुए राज्यपाल ने भर्ती प्रक्रिया को स्थगित करने हेतु निर्देश दिए। राज्यपाल के प्रमुख सचिव सुबीर कुमार ने भर्ती रोकने के आदेश जारी किए हैं। आपको बता दें कि देवनानी ने आरोप लगाया था कि हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में जारी शैक्षणिक पदों के विज्ञापन में यूसीजी की अनिवार्य योग्यता को अपनी सुविधानुसार बदल दिया गया है और आरक्षित पदों के रोस्ट के संबंध में स्वयं विवि के संकाय सदस्यों की आपत्तियों को निस्तारित किए बिना ही जल्दबाजी में विज्ञापन जारी किया गया है। इसके साथ ही देवननी के आरोप लगाया है कि कुलपति थानवी ने अपने विश्वविद्यालय में प्रचलित नियमों का उल्लंघन करके एक असिस्टेंट प्रोफेसर को डीन बना रखा है।

0 टिप्पणियाँ