सवाईमाधोपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
सवाईमाधोपुर विधायक दानिश अबरार ने रीको के बिजनेस मीट कार्यक्रम आमंत्रण पत्र के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक नाराजगी भरा पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि बिजनेस मीट के आमंत्रण पत्र में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उद्योग मंत्री शकुंतला रावत का नाम नहीं लिखा गया। आमंत्रण पत्र में जिले के किसी प्रतिनिधि का भी नाम नहीं है। विधायक अबरार ने आगे लिखा है कि इस पत्र से ऐसा लगता है कि ब्यूरोक्रेसी जनप्रतिनिधियों पर हावी होना चाहती है।
कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया, मंत्री और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा होने से गलत राजनीतिक संदेश जाता है। इस उपेक्षा के विरोध में हम कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए काले झंडे दिखाएंगे। दानिश अबरार ने कहा है कि यह शिकायती पत्र नहीं, केवल सूचना पत्र है कि हम मुख्यमंत्री मंत्री और जनप्रतिनिधियों की विभागीय अधिकारियों के माध्यम से उपेक्षा बर्दाश्त नहीं कर सकते।
दरअसल दानिश अबरार के मुख्यमंत्री सलाहकार बनने के बाद सवाईमाधोपुर में कोई पहला सरकारी आयोजन होने जा रहा है, लेकिन इसमें अबरार का नाम नहीं आने पर उन्होंने नाराजगी जताई है।

0 टिप्पणियाँ