जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान में कोरोना ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। प्रदेश में कोरोना के 550 नए मामले देखने को मिले और एक्टिव केस भी दो हजार के पार पहुंच गए हैं। राजधानी जयपुर में सबसे अधिक 414 केस मिले हैं। जबकि प्रदेश में ओमीक्रोन के 53 नए मामले सामने आए हैं। जयपुर में कोरोना का बड़ा विस्फोट देखने को मिला है। यहां प्रदेश में सबसे अधिक 414 केस दर्ज किए गए हैं। राजधानी जयपुर के अलावा अजमेर में 17, अलवर में 17, बांसवाड़ा में एक, भरतपुर में पांच, भीलवाड़ा में छह, बीकानेर में पांच, चित्तौड़गढ़ में एक, दौसा में एक, गंगानागर में छह, झुंझुनू में एक, जोधपुर में 28, कोटा में 26, प्रतापगढ़ में 9, सीकर में 7, सिरोही में 3, टोंक में एक, उदयपुर में 2 पॉजिटिव मरीज मिले है। एक्टिव केस की बात की जाए तो प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 2084 पहुंच गई है। सोमवार को 38 मरीज रिकवर हुए। जयपुर में एक्टिव केसों की संख्या सबसे अधिक 1409 रही। प्रदेश में अब तक कोरोना से 8964 मौतें हो चुकी हैं और अब तक 957433 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 946385 मरीज रिकवर होकर घर पहुंच चुके हैं। 

ओमीक्रोन ने भी पकडी रफ्तार।
राजस्थान में ओमीक्रोन के 53 नए मामले सामने आए हैं। इनमें जयपुर से 43, प्रतापगढ़ से 4, अजमेर से 2, उदयपुर से 2, भरतपुर से 1 और भीलवाड़ा से 1 मरीज आया सामने आएं हैं। वहीं, अब तक प्रदेश में कुल ओमीक्रोन के 174 मामले सामने आ चुके हैं।