सीकर ब्यूरो रिपोर्ट।
खाटूश्यामजी मंदिर प्रशासन ने omicron के नए वेरिएंट के बढ़ते प्रकोप और कोरोना के बढते ग्राफ को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर नई गाइड लाइन जारी करते हुए रविवार के साथ एकादशी व द्वादशी पर आम श्रदालुओं के दर्शन पर रोक लगा दी है। मंदिर प्रशासन ने अन्य दिनों दर्शनों की छूट के लिए भी गाइड लाइन जारी करते हुए भक्तों को कई तरह की हिदायत दी गई है। जिसमे प्रसाद पूजा सामग्री व ध्वज आदि वर्जित कर दिए गए हैं।

0 टिप्पणियाँ