सवाईमाधोपुर से हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर में मंगलवार को अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर जमुवाय कॉलेज के छात्र छात्राओं ने कलेक्ट्रेट के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया और जमुवाय कॉलेज के संचालक पर छात्रों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्र छात्राओं ने जिला प्रशासन एंव पुलिस प्रशासन और कॉलेज संचालक से मिली भगत का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान छात्र छात्राओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में घुसने का प्रयास किया जिसे लेकर पुलिस एंव छात्र छात्राओं के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने हल्का बल प्रयोग करते हुए आधा दर्जन छात्रों को हिरासत में ले लिया और कलेक्ट्रेट परिसर में ही बिठा दिया ।
 पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए आधा दर्जन छात्रों की रिहाई की मांग को लेकर छात्र छात्राएं कलेक्ट्रेट के समक्ष धरने पर बैठ गए । छात्र छात्राओं का कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना प्रदर्शन लगातार जारी है । छात्र छात्राओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नही होती जब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।