करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर नवीन चिकित्सालय परिसर स्थित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य ईकाइ में बालिका जन्मोत्सव मनाया गया। जहां नवजात बालिकाओं से ‘‘बेटियां अनमोल है ’’ केक कटवाया गया और नवजात देखभाल के लिए वेवी कम्बल, वेवी देखभाल किट प्रदान कर बेटियों को बचाने का संदेश दिया गया। 
कार्यक्रम की शुरूआत सीएमएचओ डॉ दिनेशचंद मीना ने नवजात बालिओं से केक कटवाते हुए की और 34 नवजात बालिकाओं के परिजनों को वेवी कम्बल, वेवी देखभाल किट प्रदान करते हुए कहा कि बेटियां नित नई उंचाईयों का छू रही है, बेटिओं के बगैर समाज का अस्तित्व नहीं है, बेटियां हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है इसलिए बेटी बचाओं और बेटी पढाओं।
 उन्होेने कार्यक्रम दौरान मौजूद प्रसूताओं और परिजनों को बालिका जन्म की बधाईयां देते हुए कहा कि आपके सहयोग और पीसीपीएनडीटी सैल के प्रयास से जिले के लिंगानुपात में समानता लायेंगे। आप बालिका जन्म में भागीदार बने, भ्रूण लिंग परीक्षण की सूचना कार्यालय में देवें तो हम जिला भी बेटियों से भरपूर होगा। इस दौरान शिशु रोग विषेषज्ञ डॉ रामकेश मीना, पीसीपीएनडीटी समन्वयक नगीना शर्मा, आईईसी समन्वयक लखनसिंह लोधा, नर्सिंग अधीक्षक छुटटन लाल मीना, वार्ड प्रभारी बूंदीलाल मीना सहित प्रसूता, यशोदा मौजूद रहीं।