झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड़ जिले के रायपुर थाना क्षेत्र निवासी सरकारी स्कूल की एक महिला शिक्षक के साथ ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला शिक्षक बकानी क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में कार्यरत हैं।
आरोपी ने पीड़िता के साथ फेसबुक पर दोस्ती कायम की और फिर मुलाकाते बढ़ाकर दुष्कर्म भी किया और चुपचाप उसका वीडियो बना लिया। आरोपी अब वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला शिक्षिका पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है। महिला शिक्षक ने आरोपी से वीडियो वायरल नहीं करने की गुहार लगाई, फिर भी जब वह नहीं माना तो महिला ने पुलिस का सहारा लिया। मामला अब महिला कोतवाली के अनुसंधान में है l
फेसबुक पर हुई दोस्ती मुलाकातो में बदली- झांसे में ले युवक ने किया दुष्कर्म।
पूरा मामला फेसबुक पर दोस्ती से शुरू हुआ। महिला शिक्षक की फेसबुक पर कुछ साल पहले बूंदी जिले के इंदरगढ़ कस्बे के रहने वाले बुंदू खां पुत्र कल्लू खा से दोस्ती हुई थी। तीन-चार वर्षों से दोनों एक दूसरे से लगातार चैटिंग कर रहे थे, ऐसे में शिक्षिका बुंदू पर भरोसा करने लगी। इस दौरान दोनों की मुलाकाते हुई तो युवक ने शिक्षिका से धोखे से कुछ आपत्तिजनक फोटो ले लिए और इन फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उसे मिलने के लिए झालावाड़ के एक लॉज में बुला लिया। जहां उसने शिक्षिका पर आपत्तिजनक फोटो वीडियो वायरल करने का दबाव बनाकर दुष्कर्म भी कर लिया और आरोपी ने इस दुष्कर्म का भी वीडियो बना लिया। आरोपी युवक दबाव बनाकर बीते 2 वर्षों में महिला शिक्षक के साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है। अब आरोपी इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर शिक्षिका पर जबरन शादी करने के लिए दबाव बना रहा है। आरोपी को शिक्षिका ने कई बार समझाया और आग्रह भी किया, लेकिन वह नहीं माना, तो शिक्षिका ने पुलिस की मदद ली। पीड़िता महिला शिक्षक सोमवार को रायपुर थाने पहुंची, तो पुलिस जीरो नंबरी एफ आई आर दर्ज कर प्रकरण महिला थाने को स्थानांतरित कर दिया। महिला थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 383, 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच कोतवाली सीआई बलबीर सिंह को दी गई है l

0 टिप्पणियाँ