करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह शेखावत ने नगर परिषद के अधिकारी को शहर मे विभिन्न जगहों पर हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ 3 दिन मे सख्त कार्यवाही करने के साथ साथ जिले के प्रवेश व निकास द्वार सहित शहर मे साफ सफाई करने, रोड लाईट दुरूस्त करने, आवारा गौवंश को पकडकर गौशाला भिजवाने के भी निर्देश दिये।जिला कलेक्टर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा व समन्वय समिति की आयोजित बैठक में समीक्षा कर रहे थें।उन्होने बैठक में राजस्थान संपर्क पोर्टल पर जिन 10 विभागोें के 100 से ऊपर प्रकरण लंबित है उनका शीघ्र ही निस्तारण करने, मुख्य कार्यकारी अधिकारी महावीर प्रसाद नायक को पीएम आवास योजना, मनरेगा सहित अन्य ग्रामीण विकास की योजनाओं मे शतप्रतिशत प्रगति लाने एवं तकनीकी संबंधित आ रही समस्या के लिये किसी भी अधिकारी को दिल्ली में पंचायत राज विभाग भेजकर समस्या का शीघ्र ही समाधान करवाने के निर्देश भी दिये।
पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता को जिले मे जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्याे को समय पर पूर्ण कराने एवं अन्य जगह हो रहे लीकेज की समस्या का समाधान करने एवं इस संबंध मे बकाया कार्यो की कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के लिये भी कहा। कृषि विभाग के अधिकारी को विभाग की योजना मे प्रगति लाने, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को स्कूलों मे 9 बकाया कनेक्शनों को एक सप्ताह मे पूर्ण करने, सीएमएचओं को कोविड टीकाकरण को बढाने एवं इसकी मॉनिटरिंग समय समय पर करने के निर्देश दिये।उन्होने आकांक्षी जिले मे कृषि, चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास, पशुपालन, पंचायत राज, पीएचईडी, शिक्षा सहित अन्य विभागों को लक्ष्य दिये गये है उनको सभी अधिकारी कार्ययोजना बनाकर जिले का नाम देश व प्रदेश मे प्रथम स्थान लाने का प्रयास करें एवं इसकी समय समय पर मॉनिटरिंग भी करे। उन्होने इसके अलावा जिले मे मुख्यमंत्री बजट घोषणा एवं विभिन्न विभागों की फलैग्शिप योजनाओं के संबंध मे भी कार्य करने के निर्देश भी दिये। बैठक में अति. जिला कलेक्टर परसराम मीना, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी धर्मेन्द्र मीना,सीएमएचओं डॉ दिनेश चंद मीना, कृषि विभाग के उपनिदेशक रामलाल जाट, उपरजिस्ट्रार सतीश चंद मीना, विद्युत, शिक्षा, चिकित्सा, सहित पशुपालन, वन, समाज कल्याण, श्रम कल्याण व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ