श्रीगंगानगर से राकेश मितवा
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 का मुख्य समारोह डॉ0 भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय में समारोहपूर्वक आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि आपदा प्रबंधन एवं सहायता, प्रशासनिक सुधार और समन्वय, सांख्यिकी विभाग व नीति निर्धारण प्रकोष्ठ एवं जिला प्रभारी मंत्री गोविंद राम मेघवाल द्वारा प्रातः 9.05 बजे ध्वजारोहण किया गया। मुख्य समारोह में मेघवाल ने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। मार्च पास्ट में आरएसी, राजस्थान पुलिस, महिला पुलिस, बार्डर होमगार्ड, अरबन होमगार्ड, एनसीसी सीनियर छात्र-छात्रा, हिन्दूस्तान स्काउट की टुकडियों ने भाग लिया। एडीएम प्रशासन भवानी सिंह पंवार ने महामहिम राज्यपाल का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का पठन किया।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री व जिला कलक्टर श्रीमती रूक्मणि रियार सिहाग ने उपस्थित स्वतंत्राता सैनानियों व वीरांगनाओं का शॉल ओढाकर सम्मान किया गया।स्मारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजस्थान आजिविका कौशल, राजकीय एएनएम जीएनएम प्रशिक्षण केन्द्र तथा एसएन कॉलेज आफ नर्सिंग के विधार्थियो ने देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य समारोह में चिकित्सा, वन , समग्र शिक्षा, श्रीगंगानगर सहकारी उपभोक्ता होलसेल, जिला परिषद्, विद्युत, कृषि व उद्यान, महिला बालविकास, टांटिया नशा मुक्ति केन्द्र, नगर परिषद, आबकारी, आयुर्वेद, यातायात पुलिस, पीएनबी, नेहरू युवा केन्द्र, परिवहन तथा नागरिक सुरक्षा विभागों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों व विकास योजनाओं का संदेश देने वाली झांकिया प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री मेघवाल ने अपने सम्बोधंन मे शहीदों को नमन करते हुए 26 जनवरी 1950 के दिन को बहुत महत्वपूर्ण दिन बताया। उन्होने कहा कि हमारे देश का सविंधान विश्व का सबसे अच्छा सविंधान है। उन्होने कहा कि हमारे सविंधान में हर धर्म वर्ग के नागरिकों को रहने व अपने धर्म मानने की स्वतंत्राता है। उन्होने सविंधान निर्माण में डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के योगदान की सराहना की। उन्होने कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान में कोविड-19 का कुशल प्रबन्धन रहा जिसकी सभी जगह सराहणा हुई है। उन्होने कहा कि कोविड का खतरा अभी टला नही है। सभी नागरिकों को सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन की पालना करनी चाहिए।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा, जिला प्रमुख कुलदीप इन्दौरा, एडीएम सतर्कता श्रीमती कमला अलारिया, जिला आबकारी अधिकारी प्रतिष्ठा पिलानिया, न्यास सचिव डॉ हरितिमा, नगरपरिषद् की अध्यक्ष श्रीमती करूणा चाण्डक, अशोक चाण्डक, एसीईओ मुकेश बारेठ, एसडीएम उम्मेद सिंह रतनू, तहसीलदार दीव्या चावला, पूर्व जिला प्रमुख सीताराम मौर्य सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मार्चपास्ट में आरएसी ने प्रथम, राजस्थान पुलिस ने द्वितिय तथा महिला पुलिस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार झाकिंयो में आबकारी विभाग की झांकी ने प्रथम , कृषि व उद्यान की झांकी ने द्वितिय तथा यातायात पुलिस की झांकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमो में एसएन कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने प्रथम तथा राजकीय एएनएम जीएनएम के विधार्थीयो ने द्वितिय स्थान प्राप्त किया।

0 टिप्पणियाँ