श्रीगंगानगर से राकेश मितवा।
श्रीगंगानगर के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय 19 जेड श्रीगंगानगर में 26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद के सदस्य मंगल सिंह बसरा द्वारा झंडारोहण किया गया और इसके बाद विद्यालय की बालिकाओं द्वारा स्वागत किया गया। शाला प्रभारी श्रीमती ममता शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यालय को आर्थिक एवं अन्य प्रकार से सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया।
 जिनमें मंगल सिंह बसरा जिला परिषद सदस्य, एनआरआई प्रवासी देवेंद्र पाल सिंह बसरा, प्रवासी लक्खा सिंह, राजविंदर सिंह एव वार्ड पंच राजविन्दर सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हरबंस सिंह, मक्खन सिंह, पूर्व सरपंच मंगल सिंह, बलविंदर सिंह, काला सिंह आदि अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा 6 के पूर्व छात्रों को भी विद्यालय द्वारा गर्म वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व संतोष कुमारी, शारदा कुमारी नितिका, कांता देवी आदि ने मेहमानों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।