करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली जिले मे गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह स्थानीय मुंशी त्रिलोकचन्द माथुर स्टेडियम में 26 जनवरी बुधवार को हर्षोल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया जायेगा। जिसमें ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री रमेश चंद मीना प्रातः 9 बजे ध्वाजारोहण करेंगे। जिला कलेक्टर राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि 26 जनवरी बुधवार को प्रातः 8 बजे कलेक्टर निवास पर, 8.30 बजे जिला कलक्टेट में एवं प्रातः 9.00 बजे मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि एवं ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री रमेश चंद मीना द्वारा ध्वरोहण किया जाएगा। इसके तत्काल बाद पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रीय धुन प्रसारण किया जाएगा। प्रातः 9.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली जायेगी।प्रातः 9.20 बजे राज्यपाल के संदेश का पठन किया जाएगा। प्रातः 9ः30 बजे सामुहिक व्यायाम, सूर्य नमस्कार प्रदर्शन एवं 09ः55 बजे पारितोषण एवं प्रशस्ति पत्रों का वितरण किया जायेगा। प्रातः 10.15 बजे वीरांगनाओं को सम्मान एवं प्रातः 10.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जायेगी। प्रातः 10ः50 बजे झांकियों का प्रदर्शन किया जायेगा। प्रातः 11 बजे राष्ट्रगान के साथ ही जिला स्तरीय समारोह का समापन किया जायेगा। उन्होने बताया कि समारोह के दौरान जिला एवं ब्लॉक स्तर पर राज्य सरकार द्वारा जारी की गई कोरोना से बचाव गाईडलाईन की पूर्ण रूप से पालना की जायेगी। जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह शेखावत ने इस संबंध मेे सोमवार को आयोजित बैठक मे गणतंत्र दिवस की समस्त तैयारियों के लिये अधिकारियों को समय सीमा मे कार्य करने के निर्देश जारी किये है।बैठक मे अतिरिक्त जिला कलक्टर परसराम मीना, उपखंड अधिकारी धीरेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।