जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान प्रदेश में लगातार कोरोना का कहर जारी है। राजस्थान मे फिर कोरोना संक्रमण के 9,480 नए मामले देखने को मिले हैं और बीते 24 घंटों में 23 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। सोमवार को सर्वाधिक मौत के आंकड़े जोधपुर और जयपुर जिले में देखने को मिले हैं। अब तक प्रदेश में कुल 11,39,382 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। इसके अलावा अब तक कुल 9,118 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। चिकित्सा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अजमेर से 391, अलवर से 754, बांसवाड़ा से 237, बारां से 130, भरतपुर से 142, बाड़मेर से 130, भीलवाड़ा से 353, बीकानेर से 200, बूंदी से 43, चित्तौड़गढ़ से 394, चूरू से 27,200, धौलपुर से 125, डूंगरपुर से 488, गंगानगर से 92, हनुमानगढ़ से 359, जयपुर से 2424, जैसलमेर से 32, जालोर से 41, झालावाड़ से 206, झुंझुनू से 132, जोधपुर से 621, करौली से 97 और कोटा से 286 मामले देखने को मिले हैं। वहीं, नागौर से 103, पाली से 251, प्रतापगढ़ से 183, राजसमंद से 118, सवाई माधोपुर से 107, सीकर से 311, टोंक से 77 और उदयपुर से संक्रमण के 457 नए मामले देखने को मिले हैं। इसके अलावा जोधपुर से 5, जयपुर से 4, बीकानेर से 2, प्रतापगढ़ से 2, झालावाड़ से 2, जबकि अजमेर, धौलपुर, गंगानगर, जालोर, करौली, पाली, सीकर और टोंक से 1-1 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। वहीं, प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 93,502 पहुंच गई है।

0 टिप्पणियाँ