सवाईमाधोपुर से हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी कोतवाली थाना पुलिस ने बिजली के तारों से भरी एक संदिग्ध पिकअप जब्त की है , इस दौरान पुलिस तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है ,पुलिस द्वारा पिकअप में भरे बिजली के तारो के बारे में तीनों संदिग्धों से पूँछतांछ की जा रही है । कोतवाली थानाधिकारी करण सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा जब्त की गई पिकअप में बिजली के तार भरे हुए है जो प्रथम दृष्टया चोरी के प्रतीत हो रहे है। पुलिस पूँछतांछ में तीनों संदिग्धों ने बताया है कि वे बिजली के तार खंडार क्षेत्र से लेकर आये है। कोतवाली पुलिस द्वारा पिकअप में भरे बिजली के तारो को लेकर खंडार पुलिस को सूचना दी गई है। मामले की तफ्तीश के बाद ही आगे की कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

0 टिप्पणियाँ