कोटा से हंसपाल यादव।
निजी बिजली कंपनी के विरोध में कांग्रेस जन आमजन और व्यापारी बंधुओं ने रैली निकालकर प्रदर्शन कर धरना दिया और अपनी मांगे मंगवाई । कांग्रेस जन जिला कांग्रेस महामंत्री विपिन बरथुनिया, सचिव और पार्षद साजिद खान लाला भाई और कांग्रेस नेता अजय भान सिंह शक्तावत ने आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए रैली निकालकर, धरना देकर प्रदर्शन किया और आमजन की मांगों को कंपनी के अधिकारियों द्वारा मनवाया। जिला कांग्रेस महामंत्री विपिन बरथुनिया ने कहा कि कोटा की जनता को आ रही परेशानियों को देखते उनको राहत दिए जाने के लिए हमने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर धरना दिया।बरथुनिया ने कहा हमारी मांगे थी कि कंपनी की लापरवाही से मरी गायों का मुआवजा दिया जाए । इसके साथ ही कंपनी की लापरवाही से घरों में हाई वोल्टेज आने से खराब हुए उपकरणों का मुआवजा दिया जाए। कंपनी के द्वारा प्रतिदिन बिजली के रखरखाव के नाम पर की जा रही बिजली कटौती को बंद किया जाए । साथ ही कंपनी के द्वारा खुद के लगाए गए बिजली के मीटर की जगह जो जबरन दुबारा मीटर लगाए जा रहे हैं उनको बंद किया जाए । साथ ही सभी सरकारी दफ्तरों में बिजली के मीटरों की जांच सरकारी कमेटी बनाकर अपने स्तर पर की जाए। जिस प्रकार नगर निगम नगर विकास न्यास और हाउसिंग बोर्ड के मीटरों की गई थी । और जब से कंपनी आई है तब से लेकर अभी तक कंपनी की ऑडिट नहीं की गई है। कंपनी की ऑडिट राज्य स्तरीय कमेटी के द्वारा की जाए। इन मांगों को कंपनी के अधिकारियों द्वारा मानते हुए मृतक गायों और खराब हो गए उपकरणों का मुआवजा 10 दिन के अंदर कमेटी बनाकर दे दिया जाएगा और कंपनी प्रत्येक उपभोक्ता के बिलों के ऑडिट कराने के लिए तैयार है। जिसे राज्य सरकार द्वारा कराने की बात रखी जाएगी। साथ ही प्रतिदिन हो रही बिजली कटौती को केवल यूआईटी और निगम के द्वारा सहमति होने पर ही की जाएगी और कंपनी के द्वारा अनावश्यक रूप से उपभोक्ताओं के मीटर नहीं बदले जाएंगे और सभी मांगों पर अधिकारियों द्वारा सहमति जताते हुए सभी मांगे मान ली गई जिसके बाद धरना समाप्त किया गया।धरने में प्रमुख रूप से सेवादल प्रदेश सचिव अमित सूद, अजय नागर, प्रदीप, सुमन, माया जैन, पार्षद रचना शर्मा,आदि कांग्रेस जन आमजन और व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ