कोटा से हंसपाल यादव।
यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कोटा प्रवास के दौरान विकास कार्यों का निरीक्षण करने के बाद सिविल लाइंस आवास पर आम जनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। मंत्री शांति धारीवाल से मुलाकात के लिए पहुंचे लोगों ने  विभागों से संबंधित लंबित कार्यों को लेकर मांग पत्र भी सौपे। वहीं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल से इस दौरान मुलाकात की और समस्याओं से अवगत करवाया। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने आवास पर पहुंचे सभी लोगों से भारी बारी बारी से मुलाकात की उनकी समस्याओं को सुना और जायज कार्य के लिए तुरन्त ही निस्तारण के निर्देश दिए। वही यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने सिविल लाइंस आवास पर ही बुनकरों की नगरी कैथून के बुनकरों के लिए आवासीय योजना की लॉन्चिंग भी की। योजना के तहत 1740 मकान बनाये जा रहे है। जिसमे मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत बुनकरों को आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। योजना की लॉन्चिंग के मौके पर कैथून नगर पालिका के चेयरमैन आईना महक लाडपुरा के प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू सहित कैथून नगर पालिका के पार्षद एवं अधिकारी मौजूद रहे।