सिरोही से गणपत सिंह मांडोली।
साईबर ठग मेहनत व गढ़े पसीने की कमाई को ठगने की नित नई तरकीब ईजाद कर रहे हैं। ओटीपी मांग कर खाते से रुपये उड़ाने के मामले तो सामने आते रहते हैं इसे लेकर अब लोग भी काफी जागरुक हो गए हैं।बदमाशों ने अब ठगी के लिए हनीट्रैप फॉर्मूले की तर्ज पर सिरोही जिले के युवाओं को अपने जाल में फांसना शुरू कर दिया हैं। आलम यह हैं कि पिछले कुछ दिनों में बड़ी संख्या में युवा इस गिरोह के जाल में फंस चुके हैं।बदनामी के ड़र से ना तो वो परिवारजन और ना ही पुलिस को कुछ बता पा रहे हैं।वीडियो कॉल पर हो रही इस ठगी में कई लोग अपने जीवनभर की गाढ़ी कमाई गंवा रहे हैं।
कुछ इस तरह युवा बन रहे शिकार।
बदमाशों ने अब छोटे शहर और गांव के युवाओं को भी इस मायाजाल में जकड़ कर लाखों रुपयों की राशि वसूलने का खेल शुरू कर दिया हैं।बदमाश सुंदर महिलाओं व युवतियों के फोटो के साथ सोशल मीडिया के फेसबुक,इंस्टाग्राम,व्हाट्सएप्प समेत अन्य प्लेटफॉर्म्स के जरिये फ्रेंड रिकवेस्ट भेजते हैं।युवावस्था होने के कारण फ्रेंड स्वीकारने के बाद महिला-युवती उनसे बातचीत यानी चैट करना शुरू कर देती हैं।शुरुआती दिनों में दोस्ती और बाद में अंगतरंग बातें शुरू हो जाती हैं।उसके बाद जब युवा पूरी तरह से महिला-युवती के जाल में फंस जाता हैं तो उसके बाद महिला उससे अश्लील बातें करना शुरू कर देती हैं।फिर महिला-युवती वीडियो कॉल करती हैं और निर्वस्त्र होती हैं और युवक को भी उकसाती हैं।इस दौरान बदमाश वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग कर लेते हैं।जैसे ही कॉल कंटता हैं उसके बाद संबंधित युवक पर वीडियो सेंड किया जाता हैं और कई अंजान नम्बरों से उसके पास कॉल आना शुरू हो जाते हैं इसमें युवक-युवती के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी दी जाती हैं और उससे ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करने को कहा जाता हैं। जब एक बार युवक ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कर देता हैं तो बदमाश उससे हर महीने मोटी रकम वसूलने का खेल जारी रखते हैं।
क्या है हनीट्रैप ?
हनीट्रैप का मतलब साफ हैं हनी मतलब शहद और ट्रैप यानी जाल। यह एक मीठा जाल हैं जिसमें फंसने वाले को यह भी पता नही होता हैं कि वो कहां फंस रहा हैं और किसका शिकार बनने वाला हैं। बदमाश खूबसूरत महिलाओं की आड़ में युवाओं को अपनी गिरफ्त में लेते हैं और उन्हें ब्लैकमैल कर लाखों रुपये की डिमांड करते हैं।
शहर के एक वकील के साथ हुई घटना।
शहर के एक वकील के साथ भी ऐसी ही एक घटना होने का मामला सामने आया हैं। वकील ने बताया कि गुरुवार को एक अंजान नंबर से उसके पास किसी महिला का चैट मैसेज आया।इस पर वकील ने जवाब दिया और वार्तालाप शुरू हुई। वार्तालाप के दौरान महिला ने वकील पर वीडियो कॉल किया। युवक के कॉल उठाने पर सामने वाली महिला निर्वस्त्र हो गई और महिला ने युवक को भी कपड़े उतारने के लिए उकसाया। फिर क्या था थोड़ी देर में कॉल कट गया और बाद में युवक पर कई नम्बरों से कॉल आना शुरू हो गए।कथित रूप से कभी यूट्यूब से तो कभी सीआईडी से इस तरह से काफी कॉल आए और युवक को ब्लैकमेलिंग करने का सिलसिला शुरू हुआ।

0 टिप्पणियाँ