श्रीगंगानगर से राकेश मितवा।
12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट और जिला परिषद परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में मतदाताओं ने निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखने की शपथ ली। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) भवानी सिंह पवार द्वारा अवगत करवाया गया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलक्ट्रेट परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर एडीएम सतर्कता श्रीमती कमला अलारिया ने मतदाताओं को "हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे" की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एसडीम उम्मेद सिंह रतनू सहित अन्य मौजूद रहे। इसी तरह जिला परिषद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद जुनैद द्वारा मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश बारेठ सहित अन्य मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ