करौली ब्यूरो रिपोर्ट। 
जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि 12वॉ राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियो द्वारा प्रस्तावित किये गये बूथ लेवल अधिकारियों को राज्य स्तर पर आयोजित मतदाता दिवस के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से जिला स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी केन्द्र मे 8 कार्मिकों को सम्मानित किया गया।
उन्होने चुनाव कार्यो के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रकाश चंद गुप्ता सहायक लेखाधिकारी प्रथम कलेक्टेट करौली,रिंकू सिंह डागुर, पंचायत सहायक राउमावि शेरपुर, घनश्याम शर्मा, प्रबोधक राप्रावि दलापुरा शास्त्री, सोहनसिंह अध्यापक राउमावि हुक्मीखेडा, महेश कुमार अध्यापक राउमावि बनकी, रामप्रकाश माली, वरिष्ठ अध्यापक राउमावि चैनापुरा, हरिनारायण मीना अध्यापक राउप्रावि खानपुर को सम्मानित किया गया।उन्होने बताया कि राज्य स्तर पर इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से समस्त अधिकारियों व कार्मिकों ने को  शपथ भी दिलाई गई।
सपोटरा में दस बीएलओ को किया सम्मानित।
सर्द हवाओं के बीच भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस पर उपखंड सपोटरा मुख्यालय पर उपखंड अधिकारी अनुज भारद्वाज की अध्यक्षता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सपोटरा के प्रांगण में बड़े धूमधाम के साथ 12वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य केदार लाल मीणा ने बताया कि उपखंड स्तर पर उपखंड अधिकारी अनुज भारद्वाज की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत उपखंड अधिकारी अनुज भारद्वाज और विकास अधिकारी अजीत सहरिया का माला व साफा द्वारा स्वागत के साथ की गई। इसके बाद 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपस्थित बीएलओ,शिक्षक,शिक्षिका एवं आमजन तथा स्काउट के बच्चों को मताधिकार के प्रयोग हेतु जागरूक किया गया। उपखंड अधिकारी अनुज भारद्वाज ने सभी को मतदान करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि हम सबको लोकतंत्र में भागीदारी अवश्य निभानी चाहिए हम सबका दायित्व है कि हम अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। इसके साथ ही ऐसे बालक बालिका जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है या पूर्ण होने वाली हैं। वह सभी फॉर्म छह भर कर अपना मतदाता पहचान पत्र अवश्य बनवाएं।राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम के अवसर पर उपखंड अधिकारी अनुज भारद्वाज ने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्कृष्ट कार्य करने वाले महावीर सिंह, महेश गहलोत, अरुण खान फकीर, घनश्याम शर्मा, खुशीराम गुर्जर, जगदीश प्रसाद शर्मा, बृजलाल बैरवा,रामसहाय मीणा, रामखुशी मीणा, गिर्राज प्रसाद बंसल, बृजवासी माली, जितेंद्र कुमार शर्मा सहित कुल 10 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर धर्मेंद्रपाल, रमेश सैनी, कल्लू प्रजापत, अशोक जांगिड़, लखनलाल मीणा सहित विद्यालय के अध्यापक अध्यापिका तथा कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मंच संचालन अध्यापक अशोक बजाज के द्वारा किया गया।