श्रीगंगानगर से राकेश मितवा।
श्रीगंगानगर पुलिस के लिए मंगलवार का दिन काफी सफलता भरा रहा। एक तरफ जहां भारी अवैध असलहे सहित तीन हार्डकोर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। वहीं शहर में एक अस्पताल पर हुई फायरिंग के आरोपी को भी गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया गया।जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि कमिश्नरेट स्पेशल टीम जयपुर के इंस्पेक्टर सुरेंद्र सैनी से प्राप्त सूचना के आधार पर श्रीगंगानगर में एडिशनल एसपी सहीराम एवं डीएसपी अरविंद बेरड की टीम गठित कर जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्र की विशेष टीमों का गठन किया गया।
सूचना मिली थी कि इन इलाकों में बदमाशों द्वारा अवैध रूप से हथियार हासिल किए गए हैं और यह कोई बड़ी वारदात करने की फिराक में है। इस आधार पर चूनावढ  थाना क्षेत्र के हरदीप सिंह डीपी को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से 132 बोर की  पिस्टल बरामद की गई वही दो कारतूस भी बरामद किए गए ।
 कोतवाली थाना क्षेत्र के एएसआई पवन कुमार ने थाना क्षेत्र के ही 155 बी ब्लॉक निवासी निशांत बाजार पुत्र श्यामलाल बाजार को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से चार पिस्तौल बरामद किए गए ,साथ ही चार खाली व  तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए। इसी प्रकार की एक अन्य कार्यवाही सदर थाना क्षेत्र में भी हुई जहां हेड कांस्टेबल धर्मवीर द्वारा हार्डकोर बदमाश सुनील को गिरफ्तार किया गया इसके कब्जे से 6 मॉडिफाइड पिस्तौले तथा 11 मैगजीन बरामद की गई । पुलिस द्वारा इन तीनों बदमाशों से प्राप्त सूचना के आधार पर आगे यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह इतनी भारी मात्रा में हथियार किस उद्देश्य से और कहां से हासिल किए गए ।

अस्पताल पर फायरिंग के आरोपी गिरफ्तार।
एक दूसरी  घटनाक्रम में पुलिस द्वारा 3 दिन पहले शहर के अस्पताल में दो बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग के आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।  फायरिंग करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया की 4 दिन पहले टाटिया अस्पताल पर अज्ञात दो युवकों द्वारा फायरिंग की गई थी ।पुलिस द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए  पुलिस उप अधीक्षक सहीराम बिश्नोई व डीएसपी अरविंद बेरड़ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया तथा अलग-अलग स्थानों पर आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें भेजी गई।  मुखबिर द्वारा भेजी गई सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा वार्ड नंबर 19 शनि मंदिर के पास  रहने वाले विशाल प्रचार को गिरफ्तार किया गया। जो मूलत संगरिया क्षेत्र का निवासी है। इस विशाल से पूछताछ में सामने आया कि पंजाब क्षेत्र का कुख्यात अपराधी सचिन थापन के कहने पर उसने अपने दो साथियों दीपक जाखड़ और मंगेश बिश्नोई के जरिए टाटिया अस्पताल पर फायरिंग करवाई थी। पुलिस इस मामले में विशाल पचार से और ज्यादा जानकारी हासिल कर रही है। वही उसके दो साथियों मंगेश विश्नोई व दीपक जाखड़ को भी दस्तयाब कर लिया गया है। पुलिस द्वारा फायरिंग की वारदात के कारण जानने के लिए अनुसंधान किया जा रहा है।