भीलवाड़ा ब्यूरो रिपोर्ट।
भीलवाड़ा जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर रायला थाना अंतर्गत बेरा चौराहे के पास बुधवार अल सुबह कार और ट्रक में भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को रायला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। रायला थाना प्रभारी ने बताया कि राजसमंद जिले के रेलमगरा क्षेत्र के अमरपुरा गांव निवासी देवीलाल अपनी पत्नी, पुत्र और परिवार के एक सदस्य के साथ जयपुर से अपने गांव अमरपुरा जा रहे थे। 
इसी दौरान बुधवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 79 पर बेरा चौराहे के पास एक ट्रक से गाड़ी की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में कार मे सवार रेल मंगरा क्षेत्र के अमरपुरा निवासी देवीलाल गाडरी, उनकी पत्नी, पुत्र सहित एक परिवार के अन्य सदस्य की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को रायला कस्बे में स्थित सामुदायिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।