झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड़ के अकलेरा से कामखेड़ा बालाजी तक कांग्रेस के पूर्व विधायक कैलाश मीना  सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता ने आज धार्मिक पदयात्रा पर निकले और करीब 6 घण्टे की  पद यात्रा कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।धार्मिक पद यात्रा भोपाल नाका अकलेरा से पूर्व विधायक कैलाश मीना ने  पूजा अर्चना कर पदयात्रा के लिए रवाना हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पैदल यात्रा के लिए रवाना हुए। रास्ते मे जगह जगह स्वागत किया।